06 June, 2026 (Saturday)

बाइक रैली निकाल प्रधानमंत्री की सभा में बरवा फार्म में पहुंचने की चेयरमैन पडरौना बिनय जायसवाल ने किया अपील

कुशीनगर। जनपद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को आज सफल बनाने को शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से सड़के गूंज गई। रैली का नेतृत्व नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया और लोगों को बरवा चलने को कहा।
मंगलवार को शहर के जलकल भवन से नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई में बाइक रैली निकाली। आज बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी बरवा फार्म में आयोजित कार्यक्रम को लोगों को सम्बोधित करेगे। इसको सफल बनाने को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई बाईक रैली जलकल भवन से तिलक चौक,दरबार रोड, कसेरा टोली,धर्मशाला रोड, तुरहा टोली,साहबगंज बावली चौक,रामकोला रोड,कोतवाली रोड सहित शहर की प्रमुख मार्गो से गुजरी।  बाईक रैली में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने झंडे बैनर सहित नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाए।  नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने आज होने वाली नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बरवा फार्म चलने को लेकर लोगों को अपील किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,गब्बू शर्मा, प्रदीप मद्धेशिया,चुन्नू प्रसाद,पंकज गुप्ता,चंचल,उदय प्रताप दुबे,अजय यादव,जयराम चौबे,आलोक विश्वकर्मा, दीनदयाल मद्धेशिया, भास्कर शर्मा,अभय मारोदिया,भरत चौधरी, नीरज मिश्रा,मानस मिश्रा,उज्जवल वर्मा, अरुण विश्वकर्मा,संतोष चौहान,राजेश जायसवाल,दीनदयाल मद्धेशिया,कुंवर राज गुप्ता,आलोक गुप्ता, अभिनव चौरसिया,सूरज  सिंह,आनंद रावत,विनय मद्धेशिया,राहुल गुप्ता, आलोक रंजन,उधारी निषाद,नगीना यादव, राजेश उपाध्याय,अजय यादव,उदय प्रसाद दुबे, विजय चौबे,अंकित पटेल,विशाल गुप्ता, विनोद कुमार,अभय तिवारी,शिव जायसवाल, शिबू मिश्रा,गुलाब मद्धेशिया,पिंटू पासवान, सोनू यादव,राजेश मौर्या आ आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *