पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा
कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के साथ आरक्षित लांच में बैठक किया। इसके बाद एयरलाइंस कंपनियों व प्रबुद्ध लोगों के संबोधन स्थल का निरीक्षण कर सड़क के रास्ते महापरिनिर्वाण मंदिर व बरवां फार्म में जनसभा स्थल के लिए निकल गए।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, समेत अन्य लोग मौजूद थे।
