06 June, 2026 (Saturday)

नकुड़ विधानसभा के सरसावा में सिरोही पैलेस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटी हजारों की भीड़ देखकर गदगद वे आयुष मंत्री

( सहारनपुर) नकुड़ विधानसभा में बीजेपी द्वारा  प्रबुद्ध सम्मेलन एक पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमें
 मुख्यातिथि प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि नकुड़ विधायक व  आयुष मंत्री  डॉ0 धर्मसिंह सैनी व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी रहे।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आयुष मंत्री डा सैनी ने कहा बीजेपी की सरकार आम आदमी की सरकार हैं हमारी सरकार में सबको साथ लेकर चलती हैं और सबका विकास में प्राथमिकता रखती हैं।
मुख्यातिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले तो में हजारों की संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व कोटि कोटि धन्यवाद करता हु,प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा हजारों योजना किसान हित, मजदूर हित ,व्यापारी हितों के चलाई गई जिनका सभी वर्ग को फायदा मिला है हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नही किया जैसे अन्य सरकार करती थी।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी ने कहा कि ये हजारो की तादाद में उमड़ा सैलाब बता रहा हैं कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार आने वाली हैं क्योंकि योगी सरकार के द्वारा सबको अहमियत दी गयी सबको सम्मान मिला सबको भयमुक्त समाज दिया।
इस मौके पर संदीप शर्मा जिला सयोजक,अनुज राठी कार्यक्रम सयोजक, नकुड़ ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी,नेहा राणा ,नगर अध्यक्ष सुशील काम्बोज, देहात अध्यक्ष अमरीश राणा,मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान व मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी व अशोक चौधरी बुधेड़ा व  सुशील सैनी, मंत्री प्रतिनिधि चरणसिंह सैनी, रवि पीआरओ,चिलकाना मण्डल अध्यक्ष रामनाथ धीमान,निर्दोष प्रधान व राकेश चेयरमैन सोराना व धर्मेंद्र प्रधान जी  व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *