06 June, 2026 (Saturday)

अपर मुख्य सचिव नगर विकास ने ग्राम सब्दलपुर के यूपीएस (बालिका) बच्चों को नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

( सहारनपुर ) विकासखंड बलिया खेड़ी के ग्राम सब्दलपुर स्थित यूपीएस सब्दलपुर कन्या विद्यालय के बालिकाओं को अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे ने कुछ सवाल जवाब किए सही उत्तर मिलने के बाद बालिकाओं नगद ₹500 की धनराशि का पुरस्कार दिया  पुरस्कार देते हुए इन बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह वह आदेश दिया कि यहां पर इंग्लिश माध्यम की अध्यापिका को नियुक्त करें तथा इन बालिकाओं के उच्च शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश कराने का प्रयास भी करें जब अपर मुख्य सचिव ने इन बालिकाओं को नगद पुरस्कार दिया सभागार में स्थित करतल ध्वनि से इन बालिकाओं का स्वागत हुआ उन्होंने ग्राम सब्दलपुर की इस विद्यालय की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया वंशिका सैनी विशाल विशाखा सैनी आकांक्षा सैनी प्राची वंशिका ने वास्तव में ही उच्चअधिकारी के सामने जिस आत्मविश्वास से जवाब दिया वह इस स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिका ओं की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है इस अवसर पर सतीश स्वामी सुमनलता रीता मधुबाला अनुज गुप्ता बृजेश अरोड़ा अध्यापक गण भी मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *