भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता – विजय पासवान
( सिद्धार्थनगर )। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में सपा के साप्ताहिक आंदोलन पोल खोलो अभियान के क्रम में नौगढ़ ब्लॉक के रमवापुर चौराहे पर नुक्कड़ सभा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उक्त सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा और छलावा है। इन्होंने साथ सबका लिया लेकिन विकास सिर्फ अपना और अपने पूंजीपति मित्रों का ही किया। कहा कि इस देश के जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठ गया है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद्य सामग्री बिजली के दाम सरसों का तेल खाद बीज और आवश्यक वस्तुओं के दाम में आग लगी हुई है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश भयानक दौर से गुजर रहा है जिसका खामियाजा देश की भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा एक ऐसी सरकार है जो हर मोर्चे पर विफल है कोरोना महामारी काल में महंगाई दवाई और ऑक्सीजन के अभाव में तमाम लोग काल के गाल में समा गए और पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया काला कानून कृषि बिल किसानों को गुलाम बनाने वाला बिल है हम इस काला कानून का विरोध करते हैं दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है अब देश का दलित पिछड़ा गरीब नौजवान और किसान अब जाग गया है इस जनविरोधी सरकार का जाना तय है l
सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। सपा का नारा ही है कि काम किया है काम करेंगे झूठे वादे नहीं करेंगे देश की जनता आज भी समाजवादियों पर विश्वास करती हैं समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और समाजवादी पेंशन 500 के बजाय 15 सौ रुपए महीना तथा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हम 2022 में अपने काम तथा जनता के सहयोग से जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगे ।
कार्यक्रम में चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, मोहम्मद अमन मेकरानी, समी उल्लाह अंसारी, घनश्याम जायसवाल, कलाम खान, रामसेवक लोधी, पाटेश्वरी चौधरी, फूल कुमार चौधरी, नंदकिशोर यादव, रामफेर चौधरी, बृजेश चौधरी, जमाल अहमद, अबुल हसन, लोहर यादव, डॉक्टर जाहिद, संदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मौलाना सत्तार, हाफिज अली, राज मंगल पांडे, उमाशंकर यादव, इनामुल्लाह आदि मौजूद रहे।
