विकासखंड बलिया खेड़ी के नवनिर्वाचित प्रधानो का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
( सहारनपुर ) विकासखंड बलिया खेड़ी के नवनिर्वाचित प्रधानों को ग्राम पंचायत शेखपुरा कदीम पंचायत भवन में ऑनलाइन एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
प्रशिक्षण में शेखपुरा कदीम की प्रधान चंपारानी एवं न्याय पंचायत शेखपुरा कदीम,मल्हीपुर के समस्त प्रधान पापड़ीकी रसूलपुर, बहेडकी,चुन्हेंटी गाडा, मोहनपुर गाडा, सहित सहित 19 ग्राम प्रधान प्रशिक्षण में मौजूद रहे शासन से तथा जिला स्तर से ऑनलाइन प्रशिक्षण में शासन एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित पंचायती राज की विस्तार से जानकारी दी गई उपस्थिति प्रधानों को चाय भोजन आदि प्रशिक्षण में कराया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने प्रधान पति राव खुर्रम की कंठ मुख से प्रशंसा की , आन लाईन प्रशिक्षण का संचालन एडीओ पंचायत एवं सचिव सलीम अहमद द्वारा किया गया
