वन महोत्सव के दौरान औषधीय गुणों वाले पौधे लगाकर किया कार्यक्रम का आयोजन
सहारनपुर शिवालिक वन प्रभाग के अंतर्गत मोहण्ड रेंज में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ पेड़ लगाकर किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभागीय वन अधिकारी शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर श्वेता सेन द्वारा की गई।
वन विश्राम भवन मोहंड के बाहर ओषधीय पौधो का रोपण किया गया जिसमें सहजन, आंवला, हरड़, बेहड़ा, कालीमिर्च, अमरूद, जामुन, पीपल, बरगद, अर्जुन, रीठा, कपूर, मौलश्री इत्यादि ओषधीय पौधों का रोपण किया गया, मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी द्वारा पर्यावरणीय संरक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई,
रेंज अधिकारी एम.के. बलोदी द्वारा बताया गया कि वनों से पशु पक्षियों व जीव जंतुओं को आश्रय और भोजन मिलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुश्री श्वेता सैन (प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक) ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है, प्लास्टिक के उपयोग से हमारा वातावरण अशुद्ध होता जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गणेशपुर चरणसिंह राठौर, राहुल त्यागी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी नितिन कुमार, वन दरोगा गोविंद सिंह, वन दरोगा रकम सिंह, वन रक्षक महावीर सिंह, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
