टाॅप-10 अपराधियों के खिलाफ एसपी त्वरित कार्रवाई करने का दिया निर्देश पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी मे लगाई क्लास
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने जनपद मे हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी,अपहरण आदि संगीन अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए कहा कि टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अपडेट करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय।
पुलिस कप्तान रविवार को पुलिस लाइन्स के सभाकक्ष में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। एसपी ने सर्वप्रथम जनपद मे कानून व्यवस्था स्थिति की जानकारी लेते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारो को निर्देशित किया कि सिर्फ शराब की खेप पकडने से काम नही चलेगा। शराब की खेप किसने कहा से मंगाई और इसके पीछे जो लोग हो सभी की गिरफ्तारी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले थानेदार से लगायत सीओ को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट करने गौ तस्करी एंव गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने का सभी को निर्देश दिया। पुलिस कप्तान श्री प पटेल ने आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगों से भी बेहतर सम्बन्ध बनाये रखनें के लिए निर्देश देते हुए आईजीआरएस के लम्बित प्रकरणो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये। उन्होंने आपराधिक घटना की सूचना पर पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करनें के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया। इसके अलावा एसपी ने थाना क्षेत्र की बीट प्रणाली चुस्त दुरुस्त करने, बीट आरक्षी को अपने बीट क्षेत्र के गणमान्य लोगों से निरन्तर संपर्क में रहने व बीट क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-112, प्रभारी यातायात, व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
