06 June, 2026 (Saturday)

बैठक में गठित टीम-9 के अधिकारियों को कोरोना नियंत्रण सम्बन्धी दिए गए टिप्स

कुशीनगर।  कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुधवार को वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी जिलाधिकारी श्री संजय खत्री के साथ-साथ जिलाधिकारी एस० राजलिंगम भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी डीएम श्री खत्री द्वारा जिलाधिकारी श्री लिंगम को टीम 9 के गठन की जानकारी और कार्यो की रिपोर्ट दी गयी।
प्रभारी जिलाधिकारी संजय खत्री ने जिलाधिकारी एसराज लिंगम को कोविड नियंत्रण के लिए गठित की गयी टीम 9 के गठन की सूचना दी। श्री खत्री ने कोविड नियंत्रण से संबंधित कार्ययोजना तथा रिपोर्ट से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए टीम 9 के विभिन्न अधिकारियों के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से बताया । ऑक्सीजन ऑडिट, मरीज के फीडबैक , डॉक्टर्स की ट्रेनिंग, डोर टू डोर कैंपेन, हेल्पलाइन नंबर , ऑक्सीजन की उपलब्धता, सेनेटायजेसन, जागरूकता कार्यक्रम, कोरोना नियंत्रण हेतु जोनल ऐवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का गठन,  ऐसे तमाम मुद्दों पर श्री खत्री द्वारा रिपोर्ट दिया गया।
 इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री लिंगम ने प्रभारी जिलाधिकारी श्री खत्री, मुख्य विकास अधिकारी सहित उन सभी अधिकारियों की टीम जिन्होंने कोविड नियंत्रण एवं पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई को व्यक्तिगत तौर पर हृदय से साधुवाद दिया तथा पंचायत चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी।वर्चुअल मीटिंग में  जिलाधिकारी एस० राजलिंगम , प्रभारी जिलाधिकारी संजय  खत्री, के साथ साथ कोविड नियंत्रण के  गठित टीम 9 के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *