06 June, 2026 (Saturday)

परम्परागत तरीके से मनाये होली का त्यौहार : एसडीएम

( सिद्धार्थनगर ) नगर पंचायत बढ़नी के सात्विक मैरेज हाल में होली पर्व के मद्देनज़र आयोजित शान्ति कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि होली पर्व सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में तथा परम्परागत तरीके से मनायें ।
मीट , मुर्गा का व्यवसाय करने वालों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ यथोचित स्थान का निर्धारण किया गया है वही जाकर अपना व्यवसाय करें ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि होली रंगो का त्योहार है इसे आपस में मिलजुलकर मनाये। होली त्यौहार के दिन सभी आपस के गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिलकर रंगो में सराबोर होकर एक दूसरे को खुशियाँ बाँटते हैं । कहा कि रंगो के पर्व में खलल पैदा करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना ढेबरूआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि
हम सभी को शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पारम्परिक तरीके से होली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाना है । त्यौहार के दिन रंग में भंग डालने वालो पर कड़ी कार्यवाही की चाहे वो कितना ही रसूखदार क्यों न हो ।
उक्त बैठक में ईओ राजन कुमार गुप्ता , चौकी प्रभारी बढ़नी विक्रम अजीत राय , नामित सभासद त्रियुगीनाथ अग्रहरि , भाजपा नेता राजूशाही , राजकुमार अग्रहरि , सभासद मोआलम , संजय जायसवाल , भाजपा नेता सुनील अग्रहरि , मो इब्राहीम , गणेश अग्रहरि , शमसेर खान , गुलाम गौश इदरीसी , प्रदीप कमलापुरी , नागेन्द्र गुप्ता सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *