06 June, 2026 (Saturday)

सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सासंद विधायकों ने सरकार के उपलब्धियां आम जनमानस को बताया

(सिद्धार्थनगर )/उ0प्र0 सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल एवं मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ में विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी  नौगढ़  बिकास कश्यप द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल एवं मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम से पहले मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0  योगी आदित्यनाथ जी के लाइव प्रसारण के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 04 वर्ष में किये गये विकास कार्यो, उपलब्धियों आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के लाइव प्रसारण को उपस्थित जनसमूह द्वारा देखा गया।
लाइव प्रसारण कार्यक्रम के पश्चात मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल एवं मा0 विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही द्वारा विधानसभा कपिलवस्तु में कराये गये विकास कार्यों के सम्बन्ध में कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधन के माध्यम से जानकारी दी गयी। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण करायी गयी सड़कों एवं स्वीकृत परियोजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विधानसभा कपिलवस्तु क्षेत्र में 22.975 कि.मी. लम्बाई की सड़को का धनराशि रू0 3201.110 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया।
उ0प्र0 सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी की तरफ से सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री पाल एवं मा0 विधायक कपिलवस्तु  उ0प्र0 सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कपिलवस्तु विधानसभा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, आवास आदि से निचले तबके के लोगों को आच्छादित किया गया। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, शिक्षा व्यवस्था अपने जनपद में ही मिल रहा है। मा0 मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मेें प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
उ0प्र0 सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु  श्यामधनी राही ने कहा कि आज प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति को भी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त तहसीलदार नौगढ़ , सभासद श्री फतेबहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, कन्हैया पासवान,व अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी एवं जनता की उपस्थित रहीे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *