एस एसबी द्वारा आयोजित सामाजिक जनचेतना कार्यक्रम में छात्राओ की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा
( सिद्धार्थनगर ) एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से शुरू हुआ चार दिवसीय सामाजिक जनचेतना कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,जीएवी इण्टर कालेज,अमर बाल विद्या मंदिर और भारतीय उमावि लक्ष्मीनगर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व एकल डांस, पंजाबी,होली, देशभक्ति, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस मौके पर ढ़ेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह ने कहा कि एसएसबी के जवान सीमा की रखवाली के साथ-साथ सीमाई क्षेत्र की जनता में जागरूकता पैदा करने का भी काम कर रहे है। इससे क्षेत्र के लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं।एसएसबी के उप सेनानायक विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि इस रैली का मुख्य विषय वस्तु “कोविड-19 के विरुद्ध एकजुटता प्रदर्शित करना है”।इस दौरान सीमा क्षेत्र में रहने वाले युवा व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबॉल, एथलेटिक्स का आयोजन व साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे गायन, वादन, नृत्य व नाटक का भी आयोजन हुआ।कार्यक्रम में वॉलीबॉल मैच लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।इस मौके पर मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमे सीमा क्षेत्र के 170 लोगों व पशुओं का मुफ्त इलाज डॉ.इम्तियाज अहमद,केएम दुर्गेश,राजेश सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, अशोक कुमार मीणा,जोध सिंह, वरुण कुमार, अवनीश कुमार,अम्बरीष कुमार, मयंक शुक्ल, आशाराम यादव, धनन्जय पाठक, दीपेन्द्र सिंह, सुमेरु गिरी, विश्वनाथ यादव, प्रदीप मौर्य, राम किशोर, आशा शुक्ला, साधना श्रीवास्तव, बालगोविंद यादव,संतकुमार,संकेश चौरसिया आदि मौजूद थे।
