06 June, 2026 (Saturday)

40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

(सिद्धार्थनगर ) ढेबरूआ पुलिस क्षेत्र के ग्राम खैरी शीतल प्रसाद से चालीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि सोमवार को सायंकाल के समय प्रभारी चौकी कठेला वीरेन्द्र कुमार द्वारा  हमराह पुलिस बल के सहयोग से मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त हीरालाल पुत्र कल्लू निषाद निवासी खैरी शीतल प्रसाद टोला दुलारेडीह थाना ढेबरूआ और शिव कुमार निषाद पुत्र गयादीन निवासी खैरी शीतल प्रसाद टोला नकोलेडीह थाना ढेबरुआ
को खैरी शीतल प्रसाद के पास से 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग का पंजीकरण किया गया।  मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियोग की विवेचना संपादित की जा रही है।
उक्त बरामदगी में पुलिस टीम के  हे. का. रामस्वरूप,
 का.  अखिलेश यादव , का. अर्जुन यादव , का.रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *