क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी पर कल्याण नगर के खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा
(सिद्धार्थनगर ) विकास क्षेत्र बढ़नी के ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर मे पापुलर क्रिकेट क्लब के बैनर तले चल रहे आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच के दौरान मलगहिया एवं कल्यान नगर के मध्य खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच कल्याननगर के टीम ने जीता ।
बताया जाता है कि कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर मे चल रहे आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेट खेल मे तमात ग्राम पंचायतो के खिलाडियो ने अपने खेल प्रर्दशन किया वही अन्तिम अंतिम क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राम पंचायत मलगहिया एवं कल्यानगर के खिलाडि़यो के बीच खेला गया जिसमे कल्यानगर के खिलाडि़यो 12 ओवर 5 विकेट 128 रन बनाते हुए मलगहिया टीम को पराजित किया ।पापुलर क्रिकेट क्लब के फाइनल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन सिंह रहे उन्होने खिलाडियो का हौसला बढा़ते हुए कहा कि इस पिछडे़ क्षेत्र में क्रिकेट खेल होना बहुत ही अच्छा है खेल से शारीरिक विकास होता है। कहा कि आप लोग ऐसे खेल आयोजन हर वर्ष करे मेरा साथ व सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा ।
इस अवसर पर मु0 इब्राहिम ,अशीष अग्रहरि ,व अध्यक्ष अनिल कुमार ,उपाध्यक्ष डा0 जीतेन्द्र कुमार ,कोषाध्यक्ष बलराम उपाध्याय , संयोजक धमेन्द्र कुमार यादव ,अम्बुज ,अनिल पाण्डेय ,दीपक ,पुनीत ,आकाश ,अशोक आदि उपस्थित रहे अंत मे आयोजक उत्तम प्रकाश गुप्ता एवं इमरान ने आये सभी खिलाडि़यो एवं दर्शको के प्रति अभार प्रकट किया ।
