07 September, 2026 (Monday)

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘हाईवे इसलिए बना रहे ताकि इनकी जेब भर जाए’

भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट तो बना रही है। लेकिन सरकार की जमीनी हालत खराब है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर हाईवे बनाने वाली कंपनी को बोनस दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार पर विकास परियोजनाओं, बाढ़ और कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। राम वन गमन पथ और एक्सप्रेसवे से लेकर सहारनपुर की घटना तक उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट तो बना रही है, लेकिन जमीनी हालात खराब हैं। राम वन गमन पथ को लेकर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ‘हाइवे इसलिए बना रहे हैं कि इनकी जेब भर जाए।’ उन्होंने कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी को बोनस दिए जाने का भी दावा किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार पर विकास परियोजनाओं, बाढ़ और कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। राम वन गमन पथ और एक्सप्रेसवे से लेकर सहारनपुर की घटना तक उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट तो बना रही है, लेकिन जमीनी हालात खराब हैं। राम वन गमन पथ को लेकर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ‘हाइवे इसलिए बना रहे हैं कि इनकी जेब भर जाए।’ उन्होंने कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी को बोनस दिए जाने का भी दावा किया।

विकास के नाम पर सब कुछ ‘धुआं-धुआं’
वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इन शहरों में भारी रकम खर्च की गई, लेकिन बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र और मुख्य संसदीय क्षेत्र दोनों में नाव चल रही है। एक क्योटो बन रहा है और एक स्पेन।’ अखिलेश ने दावा किया कि विकास के नाम पर सब कुछ ‘धुआं-धुआं’ कर दिया गया है।

सहारनपुर मामले पर भी सरकार को घेरा
सहारनपुर मामले को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोर-डकैतों को पकड़ने के बजाय समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों पर जा रही है। PDA को लेकर उन्होंने कहा कि ‘PDA में A का मतलब तो आप सब जानते हैं।’ साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रोजेक्ट में मुख्यमंत्री खुद इंजीनियर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
साधु-संतों के वीडियो पर भी बोले अखिलेश
साधु-संतों से जुड़े वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी साधु-संतों का हमेशा सम्मान करती है, लेकिन सवाल उठाया कि वे किस तरह के वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपत्तिजनक गाना या वीडियो बनाया जाएगा तो उसकी प्रतिक्रिया भी सामने आएगी। अखिलेश ने कहा कि ‘अगर कोई गाना बनाएगा ‘मुन्नी बदनाम हुई’, अगर ऐसा गाना आएगा तो हम भी जवाब देंगे।’

सपा सरकार बनी तो सम्राट अशोक जयंती पर होगी छुट्टी
अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर भी अपनी बात रखी। अखिलेश ने कहा कि AI से अच्छाई आए और इसका इस्तेमाल सकारात्मक कामों के लिए होना चाहिए, न कि नकारात्मक राजनीति के लिए। उन्होंने दोहराया कि अगर उनके खिलाफ वीडियो बनाए जाएंगे तो जवाब में यहां भी गाने और वीडियो बनाए जाएंगे।
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर उठाए सवाल
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘क्या जरूरत थी कि इतनी जल्दी मस्जिद गिरा दी गई?’ उन्होंने कहा कि देश में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट हैं और आरोप लगाया कि साजिश के तहत मस्जिद गिराई गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। उन्होंने सहारनपुर मामले को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *