रोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी ‘सीखो और कमाओ’ परियोजना – डॉ हारून
(सिद्धार्थनगर)। सीखो और कमाओ परियोजना रोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है वहीं पढ़ो प्रदेश अल्पसंख्यकों को विदेश में पढ़ने का अवसर दे रहा है नया सवेरा निशुल्क कोचिंग की सुविधा तो नई उड़ान राज्य संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दे रहा है।
उपरोक्त बातें इंस्टिट्यूट ऑफ एंटरप्राइज साइंस लखनऊ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हारून सिद्दीकी ने कहीं। वह गत दिवस अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित कर रहे थे। पल्टा देवी में बानगंगा साक्षरता समिति द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ सिद्दीकी ने कहा कि बिना भेदभाव के प्रतिभाओं को सम्मान एवं सशक्तिकरण का परिणाम है कि आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय शीर्ष प्रशासनिक सेवा में चुने जा रहे हैं। टिप्स लिमिटेड लखनऊ के निदेशक वीरेंद्र मिश्र ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नई रोशनी परियोजना अल्पसंख्यक महिलाओं में उजियारा लेकर आया है। नेतृत्व क्षमता विकास की यह परियोजना पूरे देश में संचालित है। तीस तीस महिलाओं के समूह का नेतृत्व क्षमता वर्धन किया जा रहा है। 6 दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रति महिला ₹600 मानदेय भी दिया जा रहा है। कहा कि मानदेय का भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है इसके अतिरिक्त उनके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने हेतु हुनर हाट की व्यवस्था की गई है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने हेतु योजनाओं का पिटारा खोल चुका है जरूरत आगे बढ़कर प्राप्त करने की है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग उद्यमी वन रोजगार की दिशा में अग्रसर हो कहा कि देश में 9 करोड़ मुस्लिम महिलाएं हैं जिसमें से 60 फ़ीसदी अशिक्षित हैं श्री मिश्र ने कहा कि भारत सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान हेतु दर्जनों परियोजनाएं जमीन पर उतार चुकी हैं कार्यशाला में आयोजक संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह सहित पलटा देवी के ग्राम प्रधान अब्दुल मजीद विकास मिश्र वाजिद अली अकबर अली मोहम्मद रफी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यक्ति उपस्थित थे।
