06 June, 2026 (Saturday)

चार दिन से लापता 11 वर्षीय बालक प्रिंस को पुलिस ने किया सकुशल बरामद- परिजनों के घर लौटी खुशियां

सहारनपुर : गागलहेड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र राय की सूझबूझ के चलते हैं चार दिन पूर्व  गांव हसनपुर से गायब 11 वर्षीय बालक प्रिंस को खोज कर परिजनों के किया है सुपुर्द..
बतादें कि बालक प्रिंस के गायब होने की सूचना के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र राय द्वारा अपनी टीम के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह -गुलाब सिंह- कांस्टेबल विनीत – अनुज सिरोही-कौशल कुमार- सचिन कुमार एवं स्वाट टीम के सहयोग से पांच राज्यों में खोजबीन अभियान चलाने के साथ ही सोशल मीडिया- प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चैनल दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से खोजबीन अभियान चलाया था- इतना ही नहीं थाना प्रभारी द्वारा गांव के आसपास बालक की खोजबीन के लिए ड्रोन कैमरा का भी प्रयोग किया गया था – जिसके बाद पुलिस को सफलता हाथ मिली ओर बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया- बालक के कुशल मिलने पर परिजनों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस का जताया आभार। वही लगातार चार दिनों से गागलहेड़ी थाना प्रभारी सतेंद्र राय व उनकी टीम ने दिन रात एक कर बालक को बरामद किया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed