06 June, 2026 (Saturday)

ग्लोकल लॉ कॉलेज द्वारा विधिक सहायता शिविर का किया आयोजन वन गुर्जरों को भी कानून की जानकारी दी

सहारनपुर.  उत्तर भारत की प्रख्यात 1यूनिवर्सिटी ग्लोकल विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने विधिक सहायता शिविर का आयोजन टीमली ग्राम में किया जिसमें टीमली ग्राम में रह रहे वन गुर्जरों को वन कानून के विषय में जानकारी दी ग्लोकल लॉ कॉलेज के विधि विभाग के दिन डॉक्टर वीर नारायण ने लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए लोगों को वन्य जीवन संरक्षण का महत्व भी समझाया विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक मंजूर खान ने वन गुर्जरों में शैक्षिक स्तर का जायजा लेते हुए पाया कि यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में सुनने हैं लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आह्वान करना चाहिए आजीविका कमाने के कारण अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं जो चिंता का विषय है सहायक प्राध्यापक मोहम्मद वाजिद  अल्कमा ने लोगों को समझाया कि ग्लोकल विश्वविद्यालय में मेडिकल सुविधा उपलब्ध है जो गरीब लोगों के लिए मुफ्त इलाज उपलब्ध कराता है किसी भी प्रकार का टेस्ट कराया जा सकता है ग्लोकल ने कोविड-19 महामारी काल में कोरोना से पीड़ित लोगों का सफलतापूर्वक इलाज कर प्रदेश में नाम कमाया है विधिक शिविर को सफल बनाने में ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सतीश कुमार शर्मा प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ एस के गुप्ता का अमूल्य सहयोग रहा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *