22 October, 2026 (Thursday)

जिलाधिकारी अध्यक्षता में जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती।  राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुक्रम में 10 फरवरी से कक्षा 6-8 तक के विद्यालयों को खोले जाने हेतु पूर्व तैयारी के लिए जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी टी0के0 शिबु की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय खोले जाने से पूर्व निर्देशित किया कि बच्चों के विद्यालय में उपस्थिति के पूर्व माता-पिता/अभिभावक से अनिवार्य रूप से सहमति प्राप्त करते हुए बच्चों को विद्यालय में बुलाया जाये यदि बच्चा परिवार की सहमति से घर पर ही अध्ययन करना चाहता है तो उन्हें अनुमति दी जाये। समस्त विद्यालयों में बच्चों के हाथ धोने हेतु नल की उपलब्धता हो, शासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यताप्राप्त विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने हेतु लगाये गये वाहन को पूर्ण रूप से सेनेटाईज किया जाये, प्रधानाध्यापक द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के चिकीत्सकीय स्टाफ से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक मेडिकल सपोर्ट सुनिश्चित किया जाये। छात्रों के बैठने की सुविधा के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक छात्र से दूसरे छात्र के बैठने की दूरी 6 फिट होना चाहिए, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा बच्चों को निर्देश प्रदान किये जायें एवं शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सोमवार एवं गुरूवार को कक्षा-06, मंगलवार एवं शुक्रवार को कक्षा-07 एवं बुद्धवार व शनिवार को कक्षा-08 के बच्चों को बुलाया जाये एवं जहां बच्चे अधिक हैं वहां 02 पालियों में कक्षाएं संचालित की जायेंगी। विद्यालयों में कोई आयोजन यथा सम्भव न किया जाये यदि आयोजन अनिवार्य हो तो न्यूनतम 6 फिट की दूरी के नियम का अनुपालन हो। विद्यालय या उसके नजदीक स्थल पर स्वास्थ्य कर्मी/नर्स/डाक्टर/काउंसलर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये जो छात्र के शारीरिक एवं मानसिक स्थिति की जांच हेतु उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के नियमित स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था की जाये। यदि विद्यालय का कोई बच्चा अथवा स्टाफ को कोरोना पाॅजिटिव का संदिग्ध केस पाया जाता है तो उसे विद्यालय में तत्काल आइसोलेट किया जायेगा और डाक्टर द्वारा परीक्षण किये जाने तक मास्क/फेसकवर सुनिश्चित सुनिश्चित कराया जायेगा व छात्र-छात्राओं की पाॅजिटिव रिपोर्ट होने की संदिग्धता की स्थिति में प्रोटोकाल के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। बच्चों की विद्यालय में अधिकतम उपस्थिति के लिए पुरस्कार/मानदेय को हतोत्साहित किया जाये। मध्यान्ह भोजन में रसोईयों या उनके परिवार के सदस्यों के कोविड-19 से सवंमित न होने/उनके उचित स्वस्थ्यता संबंधी स्वयं की घोषणा पत्र प्राप्त किया जाये। रसोईयों को विद्यालय में प्रवेश करते हुए हाथों को सैनीटाईज कराने व अच्छी तरह से धुलवाने के उपरान्त प्रवेश दिया जाये। जिलाधिकारी के द्वारा यह कठोर निर्देश दिया गया कि आशा अथवा ए0एन0एम0 के द्वारा प्रत्येक दिन सुबह बच्चों का तापमान चेक किया जायेगा तथा प्रत्येक विद्यालय में हैण्ड सेनेटाईजर एवं हैण्डवाॅश की व्यवस्था की जायेगी। प्रार्थना सभा में प्रतिदिन बच्चों को कोरोना से बचाव की जानकारी प्रदान की जाये।
बैठक में उप जिलाधिकारी आर0पी0 चैधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव, जिला ,परियोजना निदेशक बी0जी0 शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय, महेन्द्र सिंह, फरहान, सपना सोनी, ज्ञानेन्द्र, उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed