06 June, 2026 (Saturday)

सरकार की योजनाओं का सभी वर्गों को मिल रहा लाभःअभिषेक सांसद पुत्र अभिषेक पाल ने इटवा विधानसभा में गरीबों को बांटे कंबल

(सिद्धार्थनगर )। विधानसभा क्षेत्र इटवा के हरिजोत में भाजपा के युवा नेता व सांसद पुत्र अभिषेक पाल ने बिस्कोहर मंडल के बिजौरा बाजार में 500 गरीबों को कम्बल वितरण किया।
कंबल वितरण के बाद अभिषेक पाल ने कहा कि सांसद जगदम्बिका पाल के नेतृत्व में जनपद में विकास की धारा बह रही है। अपने कार्यकाल में उन्होंने छोटी लाइन से बड़ी लाइन, मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को जनपद में स्थापित कराया। शाहपुर सिंगरजोत मार्ग का चैड़ीकरण कार्य जल्द प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आर्थिक रुप से पिछड़े गरीब, वृद्ध व महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है। जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी, राम तेज शुक्ला, पंकज सिंह, अखण्ड पाल, बच्चा राम मिश्रा, अमित पांडये, सुनील मिश्रा, शिवसागर मिश्रा, गुड़िया पांडेय, रमन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, शिवम, सोनी, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *