रिवाल्वर के दम पर बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को लूटा भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चैराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
(सिद्धार्थनगर )। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चैराहे के पास बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक गल्ला व्यवसायी की कनपटी पर रिवाल्वर रख 8 लाख 40 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी निवासी कल्पनाथ अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय आज्ञाराम अग्रहरि गल्ला व्यवसायी हैं। बुधवार को सिलोखरा चैराहे से करीब 700 मीटर दूर बयारा बेंवा मार्ग पर बेंवा की तरफ से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने रोक लिया। कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर पास में रखे 8 लाख 40 हजार रूपये छीन कर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार अपने घर भानपुररानी से उक्त रूप्ये लेकर बेवा चैराहा स्थित सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहे थे। सिलोखरा चैराहे पर पहुंचे ही थे की बेंवा की तरफ से काले कलर की पल्सर बाइक तेजी से गलत दिशा में आकर रुकी और बाइक पर सवार युवक उनकी मोटरसाइकिल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर अपशब्द कहते हुए उनके ऊपर रिवाल्वर तान कर तलाशी लेने लगे। बाइक में रखा 8 लाख 40 हजार रुपए लेकर वे लोग भड़रिया उतरौला मार्ग की तरफ फरार हो गए। कुछ देर बाद ग्राम प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर भवानीगंज पुलिस पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। जहां पर घटना हुई है वह स्थान डुमरियागंज भवानीगंज थाना की सीमा क्षेत्र में पड़ता है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज उमेश शर्मा ने बताया कि गल्ला व्यवसायी के साथ छिनैती की घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। स्वयं मामले में तहकीकात कर रहे हैं।
