किसान खुशहाल, तभी देश होगा खुशहालः मंत्री ब्लाक स्तरीय कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
(सिद्धार्थनगर )। किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत बुधवार को ब्लाक स्तरीय कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
दूसरे चरण में विकास खंड नौगढ़, उसका, जोगिया, इटवा एवं खुनियावं ब्लाक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इटवा तथा खुनियांव में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी तथा प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ पुलकित गर्ग कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किए। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही किसानों को कई प्रकार से लाभ दिया जा रहा है। सभी को शौचालय दिया गया है। जनपद के 18653 गांवो में विद्युतीकरण कराकर हर घर को बिजली उपलब्ध करायी गयी है। मिटटी की जांच कराकर किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गयी हैं, जिसका पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। प्रभारी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा आज यहां पर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिसमें आप अपना रजिस्ट्रªेशन कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खाते में प्रेषित की जाती है। नौगढ़ ब्लाक में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में सदर विधायक श्यामधनी राही द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। उसका ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि एलबी यादव, बीडीओ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। पांचों विकास खंडों में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, केसीसी, आधार संशोधन, आयुष्मान भारत एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण करने हेतु स्टाल लगाया गया। लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
