तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल के बढनी सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लिंक गेट सशस्त्र सीमा बल के चेक पोस्ट पर संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मोहम्मद लियाक नामक एक व्यक्ति के पास से तीन किलो चरस बरामद किया गया इस उपलब्धि में श्वान दस्ते की अहम भूमिका बतायी जा रही है।
बढनी चैकी प्रभारी विक्रम अजीत राय ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कि एक व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में पहुँचाने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एस एसबी चेक पोस्ट पर पुलिस और एस एसबी की संयुक्त टीम सघन चेकिंग अभियान कर रही थी। इस दौरान मोहम्मद लियाक ग्राम-मीरपुर छावनी, जिला कानपुर निवासी के पास से चेकिंग के दौरान डॉग जिफी की मदद से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने तीन किग्रा चरस बरामद किया। उक्त बरामदगी में चैकी प्रभारी बढनी विक्रम अजीत राय, हेका. महेन्द्र कन्नौजिया, निशान्त कुमार, एस एसबी के सहायक उप निरीक्षक हिमांशु दास, ओमबीर, प्रदीप कुमार वर्मा, राजनाथ वर्मा, प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी कुमारी मोनिका आदि मौजूद रहे।
