रेल की यात्रा नेपालियों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनकः दिनेश सोनी
( सिद्धार्थनगर )। भारत नेपाल मैत्रीय के बैनर तले नेपाल के कृष्णनगर स्थित याहू टूर एण्ड ट्रावल्स ने नेपाली यात्रियों को भारतीय रेल की सुविधा मुहैया कराने के लिए आरक्षित बोगी में नेपाली सैलानियो तथा यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचाने की अनूठी पहल की है जिससे नेपाली नागरिकों को भारत के महानगरांे तक सुरक्षित यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।
याहू टूर ट्रावल्स के संचालक व कृष्णानगर निवासी दिनेश सोनी ने बताया कि अब तक 100 से अधिक नेपाली नागरिकों को सुरक्षा उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जा चुका है। कहा कि नेपाली नागरिकों को भारतीय क्षेत्र के बड़े-बड़े महानगरों में आवागमन हेतु रेल की यात्रा सबसे मुफीद व सुरक्षित मानी जाती है। इसलिए नेपाली नागरिकों के बस यात्रा की दिक्कतांे के मद्देनजर रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है जिसके अन्तर्गत यात्रा करने वाले पैसेन्जरों को याहू टूर एण्ड ट्रावल्स के माध्यम से भारत के पंजाब, चेन्नई, भोपाल, आंध्र प्रदेश तथा त्रिवेन्द्रम आदि जगहां पर गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।
