06 June, 2026 (Saturday)

प्रदेश अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के घर किए भोजन, जरूरी टिप्स

(सिद्धार्थनगर )। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को भी जिले में मौजूद रहे। बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच समिति के सदस्यों के साथ भोजन किए एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन जिले में शुक्रवार को हुआ। उन्होंने लोहिया कला भवन में बैठक की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन की मजबूती का टिप्स दिए। दूसरे दिन शनिवार को जिले के ग्राम उस्की के बूथ संख्या 512 के बूथ अध्यक्ष राम अवध निषाद के आवास पर पहुंचे। वहां पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ भोजन कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री शिवनाथ चैधरी, भाजपा नेता अभिषेक पाल, ग्राम प्रधान सरोज शुक्ला आदि पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *