06 June, 2026 (Saturday)

चुनाव में कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकताःस्वतंत्रदेव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान

(सिद्धार्थनगर )। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा का विकास की गति को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम प्रधान से प्रधानमंत्री तक की कुर्सी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के आसीन होने से ही संभव है। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा करने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य केे पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता न होना है। इस बार के चुनाव में भाजपा के प्रतिबद्ध पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आंसू, मंत्री प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय समेत स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, राघवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा साधना चैधरी, शिवनाथ चैधरी, लालजी त्रिपाठी, बृज बिहारी मिश्र, कन्हैया पासवान, राजेंद्र पांडेय, घनश्याम मिश्रा, मोनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेश वर्मा, उपेंद्र प्रताप सिंह,आशीष शुक्ला, दिलीप चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला उपस्थित थे। संचालन विजयकांत चतुर्वेदी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *