06 June, 2026 (Saturday)

श्रम कानून को लागू कराने के लिए मंत्री से मिले सांसद

(सिद्धार्थनगर )। सांसद जगदंबिका पाल गुरूवार को दिल्ली में श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। सांसद ने भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के श्रमिकों को सदन के दोनों सदनों से पास श्रम कानून को लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। ताकि भारतीय रेलवे माल गोदाम के श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके साथ ही साथ रेलवे के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक कर सभी मांगों को लागू कराने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन के दो प्रतिनिधि को श्रम मंत्रालय के द्वारा गठन किए जा रहे बोर्ड में सदस्य बनाने पर भी चर्चा हुई। सांसद पाल ने बताया कि माननीय मंत्री द्वारा जल्द ही त्रिपक्षीय बैठक कर मांगों को लागू कराने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार, रमेश सिंह, बृजेश पाल उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *