बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
(सिद्धार्थनगर )। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जनपदीय अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पदोन्नत सहित विभिन्न समस्याएं लेकर बीएसए से मिला। मांगपत्र सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की गई।
बीएसए को अवगत कराया गया कि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। जिससे विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो रहा है। कई वर्षों से पदोन्नत नहीं हो पाया है, शिक्षा एवं शिक्षक हित में ंआवश्यक है। नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन अतिशीघ्र कराकर वेतन लगाया जाए। 69000 भर्ती के शिक्षकों विगत माह में नियुक्ति हुई अभी विद्यालय की तैनाती नहीं मिली है, आवंटित किया जाए।
शिक्षकों का वेतन बिना स्पष्टीकरण लिए ना रोका जाए। पूर्व में नियुक्त शिक्षकों जिनका सत्यापन हो गया है वेतन भुगतान हो रहा है उनका मूल प्रमाण पत्र वापस किया जाए। शिक्षामित्र के पद से शिक्षक बने शिक्षकों का पूर्व के सत्यापन के आधार पर वेतन भुगतान किया जाए। इस दौरान संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन, विद्या भूषण यादव, अभय कुमार पांडे, प्रकाश नाथ त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, रमेश चंद्र शुक्ल, हरि नारायण शुक्ल, नंदीश्वर यादव, राम अभिलाष त्रिपाठी, विजेंद्र मिश्र, वीरेंद्र मौर्या, सुनील गौतम, जयप्रकाश यादव, घनश्याम यादव, धर्मेंद्र कुमार, आलोक कुमार शुक्ला आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही।
