स्कूली बच्चों में प्राधिकार पत्र वितरण, समिति ने कार्य को सराहा
( सिद्धार्थनगर )। विकास खण्ड बढ़नी के आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ पर बुधवार को विभाग के निर्देश के अनुपालन में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें समिति के कर्तव्य एवं दायित्वों पर चर्चा होने के साथ वर्तमान में विद्यालय पर संचालित होने वाली गतिविधियों पर भी जानकारी साझा कर विद्यालय व्यवस्था के बेहतरी के लिए रणनीति बनाई गई।
समिति द्वारा विद्यालय में नामांकित बच्चों को एमडीएम राशन प्राप्त हेतु प्राधिकार पत्र का वितरण कर कोटेदार से स्कूली बच्चों को खाद्यान्न भी दिलाया गया। प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने समिति को अवगत कराते हुए कहा कि कोविड काल में स्कूली बच्चों की शिक्षा पर असर न पड़े इसके लिए शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देश के अनुपालन में व्हाट्सएप ग्रूप के माध्यम से और अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को होमवर्क शेड्यूल के मुताबिक देने का प्रयास निरन्तर चल रहा है। अभिभावकों को भी रीड एलांग व दीक्षा एप्प को डाऊनलोड कराकर बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि पूर्व के दिनों में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गये निःशुल्क पुस्तक, यूनिफॉर्म, स्वेटर को 255 छात्र छात्राओं के बीच वितरण करने के साथ साथ उन्हें लॉक डाउन अवधि के 76 दिनों का खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट को उपलब्ध कराया गया और अब अगले चरण के तहत 49 दिन के खाद्यान प्राप्ति हेतु प्राधिकार पत्र बच्चों व अभिभावकों को देकर उन्हें कोटेदार के माध्यम से एमडीएम राशन प्राप्त कराया जा रहा है।
नव प्रवेशी बच्चों को उनके नामांकन तिथि के अनुसार वितरित कराया गया। समिति अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि रणनीति व योजनाबद्ध तरीके से विद्यालयी गतिविधियों का संचालन कर अच्छा कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि बच्चे स्वच्छ एवं स्वस्थ्य माहौल में अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक निसार अहमद, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, अनुपम तिवारी, अंशु चैधरी, ग्राम प्रधान राम निवास गौतम, संपूर्ण पांडे रामप्रकाश यादव, वीरपाल सिंह, सुनील कुमार, चन्दी प्रसाद, संतोष कुमार, साधु शरण, हीरालाल फूलमती, कमलावती, विमलावती, माया देवी आदि उपस्थित रहे।
