06 June, 2026 (Saturday)

54 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका

( सिद्धार्थनगर ) स्थानीय कस्बे के जामिया अहले सुन्नत मदरसे में पीएचसी बढ़नी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुधवार को 54 लोगों ने कोविड का लगवाया जिसमें ए एन एम नर्वदा व सीएच ओ शारदा व आशा सुनीता का अहम योगदान बताया जा रहा है।
बुधवार को उक्त मदरसे पर ए एन एम नर्वदा व सी एच ओ शारदा द्वारा लोगों को प्रेरित करके टीका लगवाया गया। उक्त द्वय स्वास्थकर्मियो द्वारा टीका लगवाने वाले लोगों को टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक एक बैठने की सलाह दी गयी।
ए एन एम नर्वदा व सीएच ओ शारदा ने बताया कि
कोविड का टीका लगवाने से हमारा जीवन सुरक्षित हो जाता है। ए एन एम नर्वदा ने बताया कि पहले तो  लोग टीका लगवाने में संकोच कर रहे थे लेकिन कोरोना वैक्सीन की खूबियो के बारे में बताने के बाद लोगों में जागरूकता आयी और लोगों ने टीका लगवाना जोर शोर शुरू कर दिया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *