सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल की रैपिड रिस्पांस टीम ने आजादनगर मजरा रामनगर के घर घर जाकर बुखार पीड़ितों का पता लगाकर जांच के लिये उनकी स्लाइडें बनायीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल की रैपिड रिस्पांस टीम ने आजादनगर मजरा रामनगर के घर घर जाकर बुखार पीड़ितों का पता लगाकर जांच के लिये उनकी स्लाइडें बनायीं और गांव में एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया।काफी लोगों ने जांच के लिये रक्त पट्टिकाएं बनवाने से मना कर दिया।जबकि की लोग घरों में दुबक गये और न होने का बहाना कर टीम को लौटा दिया। जिससे टीम को दिक्कत झेलनी पड़ी।
डेंगू और टाइफाईड की अफवाह के चलते शनिवार को सीएचसी टीम और जिला मलेरिया अधिकारी डीएन शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ माल सीएचसी अंतर्गत आजाद नगर गांव पहुंचे।जहां टीम ने घर घर जाकर बुखार पीड़ितों का पता लगाकर उनकी जांच के लिये स्लाइडें बनायीं। बुखार पीड़ितों को दवा वितरित की गयी।गांव में एन्टी लार्वा का छिड़काव किया गया। टीम को शिवकुमार,राकेश , हर्ष, नीता यादव ,जगमोहन, शान्ति, विपिन सिंह,रेशमा
हरिशंकर, और ज्योति मिले। जिन्हें किसी को भी बुखार नहीं था। न ही किसी ने डेंगू टेस्ट के लिये रक्त सेम्पल दिया।जबकि टीम के साथ लैब टैक्नीशियन भी मौजूद था।वही रानी ,सुनीता,रेशमा,सुशील,सुरेश, दीपक और सूरज घरों पर ही नहीं थे।जिनके ब्लड सेम्पल नहीं लिये जा सके।गांव के दिब्यानसू की ब्लड स्लाइड पॉजीटिव थी जिसका उपचार सीएचसी से चल रहा है।गांव में ओआरएस भी वितरित किया गया।टीम में जिला मलेरिया अधिकारी के साथ रामचेत यादव, अर्चना मिश्रा, सुषमा पांडे,सभी सहायक मलेरिया अधिकारी टीम के कई लोग मौजूद थे।
