06 June, 2026 (Saturday)

वर्चुअल कान्फ्रेन्स के माध्यम से सासंद ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से की बात चीत

( सिद्धार्थनगर ) कोविड 19 की चुनौतियों को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करने के लिए राष्ट्र में उठाये गए कदमो की विस्तार से जानकारी  भूपेंद्र यादव जी राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ने आज भाजपा उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित  वर्चुवल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी सांसद सदस्य एवं संगठन को संबोधित किया। तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि अपने अपने लोक सभा क्षेत्र में पी0 एम0 केअर के द्वारा लगाए जा रहे ऑक्सीजन के PSA प्लांट को शीघ्र स्थापित कराने में सहयोग दे तथा कोई कठिनाई हो तो उसका समाधान करे।
प्रधानमंत्री  मोदी जी ने कोरोना की वैश्विक चुनौतियों का भारत में मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का बजट 94 हजार 452 करोड़ से बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ बढ़ाने का कार्य किया है तथा राष्ट्र में कोविड 19 से बचाने के लिए वैक्सिनेशन कार्यक्रम के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति की है।
केंद्र सरकार द्वारा पी0 एम0 केयर के अंतर्गत जुलाई तक 1500 PSA ऑक्सीजन प्लांट अस्पतालों में लग जाएंगे। उन्होंने कहाँ कि करोना से निपटने के लिए 2084 कोरोन हॉस्पिटल देश मे स्थापित किये गये तथा 4043 कोरोना हेल्थकेयर सेंटर बनाये। इस दौरान 16 लाख आइसोलेशन बेड तैयार किये गए तथा 93 हजार आई सी यू बेड स्थापित किये गए जिससे लोगो के जीवन की रक्षा हो सके।
जहां देश में वेल्टीलेटर नही बनता था वही युद्ध स्तर पर कोरोना की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए 60 हजार वेल्टीलेटर बेड तैयार किये गए। आज भारत मे प्रति दिन 20 लाख कोरोना टेस्ट हो रहे है। जबकि शुरुआत में केवल 1500 टेस्ट पूरे देश मे हो रहे थे।
 विश्व मे सबसे बड़ा  वैक्सिनेशन प्रोग्राम भारत ने चलाया है। अभी तक देश मे 26.5 करोड़ वैक्सीन लोगो को लग चुका है तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल से दीवाली तक 80 करोड़ जनता को 5 किलो गेहूं अथवा चावल तथा 1 किलो दाल का मुफ्त वितरण होगा
राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन है का मंत्र मानकर के जनता को शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करवाये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को मुफ्त वैक्सीन  लगवाने के लिए प्रेरित करे तथा सेकंड डोज के लिए रिमाइंड करे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *