Urvashi Rautela का डायमंड मास्करेड पहने वीडियो हुआ वायरल, ट्रोल्स ने कहा- ‘अमीरों का हेलमेट ऐसा होता है’
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में जुटी रहती हैं। वह फिल्मों से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने अनोखे लुक के लिए फेमस हैं। इसी बीच उर्वशी का एक नया वीडियो चर्चा में बना हुआ है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबदस्त वायरल हो रहा है। जहां एक ओर फैन्स उर्वशी के इस अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्वशी ने डायमंड मास्करेड पहना हुआ है। उर्वशी ने यह वीडियो शेयर करते हुए बताया, ‘उनका चेहरे पर लगा हुआ हीरों से बना मास्करेड काफी भारी-भरकम था।’
जहां एक ओर कुछ फैंस उनके इस अनोखे लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ काफी फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि उर्वशी इस लुक में किसी परी की तरह लग रही हैं। तो वहीं ट्रोल्स का कहना है कि अमीरों का हेलमेट ऐसा होता है।
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साहब दि ग्रेट’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद वह ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’, ‘वर्जिन भानुप्रिया’, ‘भाग जॉनी, में नजर आई हैं। बता दें कि जल्दी ही उर्वशी तमिल फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं।
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला जल्द ही वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। उर्वशी की इस वेब सीरीज का नाम ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ है। इसमें वह बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई है। चंबल में फिल्म ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की शूटिंग होने की जानकारी रणदीप ने सोशल मीडिया पर दी थी।
