06 June, 2026 (Saturday)

Maharani Teaser Release: हुमा कुरैशी बनी ‘महारानी’, देखिए ‘रानी भारती’ की कहानी, टीजर हुआ जारी

फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी का टीचर जारी कर दिया गया हैl यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज हैl इसमें हुमा कुरैशी को रातों-रात प्रदेश की मुख्यमंत्री बनते देखा जा सकता हैl यह एक शानदार कहानी हैl वेब सीरीज काल्पनिक होने के साथ-साथ असल जीवन से भी प्रेरित हैl

इस वेब सीरीज में हुमा कुरैशी रानी भारती की भूमिका निभा रही हैl जिनकी किस्मत रातों-रात बदल जाती हैl उन्हें वर्तमान मुख्यमंत्री के बीमार हो जाने के चलते रातों-रात मुख्यमंत्री बनना पड़ता हैl इस वेब सीरीज के बारे में बताते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, ‘आपको ऐसी भूमिकाएं बहुत कम निभाने को मिलती हैl इस भूमिका में कई उतार-चढ़ाव हैl मुझे रानी भारती की भूमिका निभा कर मजा आयाl वह एक ऐसी महिला है, जिसपर हम सभी महिलाओं को गर्व होगाl मैं ऐसे कास्ट के साथ काम करके बहुत खुश हूंl मैं यह चाहती हूं कि मेरे फैंस को यह वेब सीरीज पसंद आएl’

टीजर में हुमा कुरैशी को साड़ी पहने देखा जा सकता हैl इसमें वह मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदिया और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैl वह चाय बना रही हैl इसमें वह बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैंl इस वेब सीरीज का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया हैl वेब सीरीज के टीजर के अंत में कुछ लोगों को हुमा कुरैशी के गले में हार पहनाते हुए देखा जा सकता है और वे उनके नाम के नारे लगा रहे हैंl इस वेब सीरीज को लेकर हुमा कुरैशी बहुत उत्साहित हैंl

हुमा कुरैशी फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl वह एक दमदार अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैंl कहा जाता है कि यह वेब सीरीज बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीवन से प्रेरित हैl हालांकि इसे उनसे नहीं जोड़ने की बात कही गई है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *