06 June, 2026 (Saturday)

कृष्णा श्रॉफ ने दिखाई लॉकडाउन 2021 की झलक, बिकिनी पहन ‘सनबाथ’ लेती आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भले ही फिल्म जगत में एंट्री नहीं की है लेकिन वो फिर भी हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। जिसे लेकर वो चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में कृष्णा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वो अपना लॉकडाउन 2021 कैसे बिता रही हैं।

कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें यूजर्स के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सनबाथ लेती हुई नजर आ रही हैं। कृष्णा इस तस्वीर में बिकिनी पहनी हुई हैं और अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा ने लॉकडाउन 2021 हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘स्टे एट होम’ स्टिकर का भी इस्तेमाल किया है। कृष्णा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है।

बीते दिनों कृष्णा श्रॉफ ने अपने मालदीव्स वेकेशंस की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कृष्णा का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी लुभा रहा था। इसके अलावा कृष्णा बीते दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ हुए ब्रेकअप की खबर भी कृष्णा ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। खबरों के मुताबिक इन दिनों कृष्णा श्रॉफ Chef Nusket को डेट कर रही हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *