06 June, 2026 (Saturday)

Sara Ali Khan ने पैपराजी को देख कहा- ‘आप लोग पास मत आना’

अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने फोटोज, वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोटोग्राफर्स को कोरोना वायरस की प्रोटोकॉल्स फ्लो करने के लिए बोल रही हैं।

एक्ट्रेस सारा अली खान की इन तस्वीरों को महशूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोग्राफर ने फोटो शेयर कर बताया कि पैपराजी को दिखते ही उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि ‘आप लोग पास मत आना।’ इंडिया टु डे की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री को शुक्रवार दोपहर जिम के बाहर स्पॉट किया गया था और उसी दौरान उनकी इन तस्वीरों को लिया गया है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों ने कोरोना प्रोटोकॉल्स को और सख्त कर दिया है। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू को भी लागू कर दिया गया है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इन प्रोटोकॉल्स का पालन करते नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक क्रॉस कल्चरल लव स्टोरी है। इस फिल्म को इस साल अगस्त में रिलीज किया जा सकता है। वहीं उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आईं थीं। ये फिल्म साल 1995 में आई अभिनेता गोविंद और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

आपको बता दें कि सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अपना किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने ‘सिम्बा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाएं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *