06 June, 2026 (Saturday)

Kartik Aaryan ने खरीदी साढ़े चार करोड़ रुपए की लैंबोर्गिनी, इटली से एयरलिफ्ट के लिए जानें क्यों दिए 50 लाख अतिरिक्त

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में साढ़े चार करोड़ रुपए की लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी हैl इसके अलावा उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैंl कोरोना महामारी के चलते एक ओर जहां बॉलीवुड के बुरे दिन आए हुए हैंl कई कलाकारों की फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है और फिल्म के प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो रहे हैंl इस बीच फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में साढ़े चार करोड़ रुपए की लैंबोर्गिनी खरीदी हैl इतना ही नहीं उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैंl यह पैसे उन्होंने इसलिए दिए हैं ताकि उनकी कार इटली से भारत एअरलिफ्ट की जा सकेl

कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी कार को लेकर इतराते नजर आए थेl उनकी यह कार इटली से एअरलिफ्ट कर मुंबई लाई गई हैl उसके पीछे कारण यह है कि कार्तिक आर्यन कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने इंतजार नहीं कर पा रहे थेl इसके चलते उन्होंने कार्य को एअरलिफ्ट करवाया है और इसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैंl कार्तिक आर्यन के पास एक बीएमडब्ल्यू भी है, जिसे उन्होंने 2017 में खरीदा थाl इसके अलावा उन्होंने एक मिनी कूपर भी खरीदी थीl जो उन्होंने अपनी मां के लिए खरीदी हैl यह उनकी मां की पसंदीदा कार हैl

कार्तिक आर्यन हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैl हालांकि अब वह इससे पूरी तरह उबर चुके हैंl कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आएंगेl यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैl इसके अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म धमाका में भी नजर आएंगेl कार्तिक आर्यन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल करेंगेl

कार्तिक आर्यन का अफेयर फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के साथ थाl उन्होंने कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया थाl दोनों कई अवसर पर साथ देखें भी गए थेl हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *