08 June, 2026 (Monday)

UP Election 2022: पीएम मोदी होंगे चुनावी रथ पर सवार, 31 जनवरी को करेंगे पहली वर्चुअल रैली का आगाज

इस वर्ष देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं। चुनावी रेस में हर कोई एक दूसरे को पछाड़ने में लगा हुआ है।

वहीं अब इस मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना रथ ले कर उतर गए हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा काफी सक्रिय है, कार्यालय में चुनावी रणनीतियों को लेकर आए दिन बैठक की जा रही है। वहीं पार्टी के हर बड़े- छोटे नेता चुनाव में जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली कमान

यूपी चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी माहौल की गर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैलियों कि जहां बढ़-चढ़कर अगुवाई कर रहे हैं, वहीं पार्टी के दिग्गज नेताओं की चुनाव में बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के चुनाव की कमान संभाल ली है। जिसका एक बड़ा आगाज 31 जनवरी को होने जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राज्य की बागडोर संभालते हुए 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। ‌

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली

पीएम मोदी की यह वर्चुअल रैली भाजपा के चुनावी प्रचार को यकीनन और अधिक मजबूत करने वाली होगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी की वर्चुअल रैली की तैयारी काफी अलग तरीके से की गई है, जिसमें पहले चरण में मतदान वाले जिलों को केंद्र में रखा गया है। कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यदि चुनाव आयोग द्वारा रोड शो या फिजिकल रैली की इजाजत नहीं मिलती है तो भी वर्चुअल रैली आसानी से पूरी की जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *