05 November, 2026 (Thursday)

‘रामायण’ के सेट पर राहा, बेटी को धूप से बचाते दिखे ‘राम’ बने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं BTS फोटोज

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्शन आने लगे हैं। इस बीच आलिया ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश और सनी देओल सहित कई बड़े सितारे अहम भूमिका में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर ने ‘श्रीराम’ की भूमिका निभाई है। वहीं साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ के सेट की 2 तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। रामायण के सेट से ये बीटीएस फोटोज रणबीर कपूर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शेयर की हैं, जिसमें एक्टर के साथ उनकी लाडली बेटी राहा नजर आ रही हैं। और राम के गेटअप में रणबीर, राहा पर प्यार लुटा रहे हैं।

‘रामायण’ के सेट पर पापा रणबीर के साथ राहा
रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि राहा अक्सर ‘रामायण’ के सेट पर उनसे मिलने आती रहती थीं और अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। आलिया ने ‘रामायण’ के सेट से दो बीटीएस फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रणबीर कपूर राम के लुक में नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनकी 4 साल की बेटी राहा भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज में एक्टर को अपनी बेटी पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है। एक में जहां रणबीर, राहा के गालों पर किस कर रहे हैं तो दूसरी में उनके साथ एक में उन्हें धूप से बचाते छाया में लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, तस्वीरों में आलिया ने हार्ट इमोजी के साथ राहा का चेहरा छुपा दिया है।

आलिया ने शेयर कीं तस्वीरें
राहा और रणबीर की ये तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने रणबीर और ‘रामायण’ की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। कैप्शन में आलिया ने बताया कि कैसे रणबीर ने फिल्म के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया और बिजी शेड्यूल होने के बावजूद अपनी बेटी के लिए भी समय निकाला। आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आपने इस फिल्म में अपना सब कुछ लगा दिया, और फिर भी आपकी बेटी के लिए आपके पास भरपूर प्यार और समय बचा रहा। मुझे आप पर बहुत गर्व है, रणबीर! और उन सभी लोगों पर भी गर्व है जिन्होंने इस शानदार सिनेमाई अनुभव में अपना दिल और जान लगा दी। कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती हैं, और ‘रामायण’ उन्हीं में से एक है।’

रामायण पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
गुरुवार, 5 नवंबर को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणः पार्ट 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर फिल्म के वीएफएक्स और 3डी इफेक्ट्स की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों को फिल्म का क्लाइमैक्स भी काफी पसंद आया है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के बीएफएक्स, 3डी विजुअल्स और भव्य एक्शन सीन्स की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिससे पता चलता है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। खासतौर पर फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन ने दर्शकों की फिल्म के दूसरे भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है, जिसमें बजरंगबली के रूप में सनी देओल नजर आते हैं, लेकिन मेकर्स ने उनके चेहरे से अब तक पर्दा नहीं उठाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *