06 June, 2026 (Saturday)

दो बदमाश गिरफ्तार, लूट का सामान व नगदी सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद. नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

( सहारनपुर ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा एव एसपी देहात अतुल शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के तहत सीओ देवबन्द रजनीश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में नवनियुक्त थाना नागल प्रभारी बीनू चौधरी ने चार्ज सम्भालते ही क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल व बड़ा खुलासा किया है, नागल प्रभारी बीनू चौधरी ने सर्विलांस टीम की मदद से चैकिंग के दौरान शातिर अपराधी प्रदीप पुत्र शुगन सिंह निवासी ग्राम गन्धेडी थाना फतेहपुर व विवेक पुत्र जोगेंद्र निवासी अलीपुर सम्भालकी थाना फतेहपुर ज़िला सहारनपुर को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है, पुलिस ने इनके कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन, लूट के 14,900 रुपये नगद, एक CMP में दो कारतूस जिंदा 12 बोर व घटना प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है, पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है, पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-136/21 धारा 392 भादिव० का सफल अनावरण किया है, दोनों शातिर बदमाशों को पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है, उन्होंने कहा फरियादियों के लिये में 24 घण्टे उपलब्ध हु, कोई भी फरयादी बिना संकोच के सीधा मुझसे मिले सभी की जनसमस्याओं का निस्तारण प्रथमिकता के साथ किया जाएगा, उन्होंने क्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध करने वाले व अपराधियों को सख़्त चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में कोई अपराध करता पाया गया तो किसी भी सूरत में उसे बर्दास्त नही किया जाएगा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी, उन्होंने जनता से शनिवार व रविवार को सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन किये जाने की अपील भी की है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *