06 June, 2026 (Saturday)

निगम ने मंदिरों को सैनेटाइज कर रंगोली से सजाया श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मंदिरों पर चलाया विशेष सफाई अभियान

( सहारनपुर ) श्रवण मास के प्रथम सोमवार को नगर निगम द्वारा शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सैनेटाइज किया गया और चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव कराया गया। मंदिरों के द्वारों पर रंगोली भी बनायी गयी। इसके अलावा अग्रसेन चौक सहित प्रमुख चौराहों-तिराहों पर भी चूना आदि का छिड़काव किया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर आज प्रथम सोमवार को सुबह सेवेरे ही शहर के प्रमुख    मंदिरों श्री बागेश्वर मंदिर बेहट रोडद्व श्री भूतेश्वर मंदिर धोबीघाट, श्री नारायण मंदिर गिल काॅलोनी, श्री हरि मंदिर आवास विकास, श्री हनुमान मंदिर घंटाघर, श्री शिव मंदिर नवीन नगर, श्री शिव मंदिर माधोनगर, श्री दुर्गामंदिर पंजाबी बाग, रानी बाजार के सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा श्री साई मंदिर बेहट रोड व श्री साई मंदिर आवास विकास, को सैनेटाइज कराया गया और चूना व मेलाथियान का छिड़काव किया गया तथा रंगोली बनाकर द्वारों को भी सजाया गया। श्रावण मास पर मंदिरों में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए पहुंचते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है। नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने भी अलग अलग भ्रमण कर मंदिरों पर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम के स्वास्थय विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे श्रावण मास मंदिरों के आस पास विशेष सफाई व्यवस्था की जाए तथा महाशिव रात्रि व प्रत्येक सोमवार को सैनेटाइजेशन व चूना मैलाथियान आदि का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों के आस पास भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *