06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 की मौत

योगी सरकार आज अनुपूरक बजट पेश करेगी. 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों में राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. मोहन भागवत महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 की मौत

बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 की मौत
बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार एक डंपर से जा टकराई, जिससे क्रेटा कार में सवार चारों यात्रियों की मौत हो गई.

NIA का बड़ा खुलासा, PFI नेता पड़ोसी देशों से कर रहे थे हथियारों की डील
कि PFI नेता पड़ोसी देशों से हथियारों की डील कर रहे थे. हथियारों की ट्रेनिंग के साथ हथियारों की ख़रीद फरोख्त की भी कोशिश की गई है. दिल्ली में NIA की विशेष अदालत में जांच एजेंसी ने यह दलील दी है. बता दें, PFI के 20 नेताओं पर NIA ने आरोप लगाए हैं.

दिल्ली में सोमवार को भी छाई ज़हरीले हवा की चादर, कई इलाकों में AQI 400 पार
दिल्ली में आज में धुंध से विजिबिलिटी पर असर पड़ा है. AIIMS के आसपास के जहरीले धुएं को हवा में साफ देखा जा सकता है. CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

मध्य प्रदेश में साइबर पुलिस का बड़ा अलर्ट, 68 करोड़ ई-मेल ID और पासवर्ड लीक होने की आशंका
मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लोग अपने पासवर्ड तुरंत बदलें. मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऐप्स पर खतरे की आशंका जताई गई है.

बदले की भावना से काम कर रहा यूनुस प्रशासन- शेख हसीना
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ANI को ईमेल इंटरव्यू में कहा कि ट्रिब्यूनल का इस्तेमाल अवामी लीग के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने के लिए किया गया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की संस्थाओं में मेरा विश्वास खत्म नहीं हुआ है. हमारी संवैधानिक परंपरा मजबूत है और जब वैध शासन बहाल होगा और हमारी न्यायपालिका अपनी स्वतंत्रता वापस हासिल कर लेगी, तो न्याय की जीत होगी.

गोवा जिला पंचायत चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
गोवा राज्य में शनिवार को हुए जिला पंचायत चुनावों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

दिल्ली का AQI आज थोड़ा कम, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर
दिल्ली के AQI में आज थोड़ा सा सुधार देखने मिला है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. दिल्ली का आज का औसत AQI 366 दर्ज किया गया. जिसमें कई इलाकों में आज भी AQI 400 के पार है. जिसमें आनंद विहार 402, बवाना 408, नरेला 418, जहांगीरपुरी 418, पूसा रोड 359 और वजीरपुर 403 शामिल है.

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आज सुनवाई
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट आज सुनवाई करेगा.

हजरत सिकंदर दरगाह में संथानाकुडु उत्सव के ध्वजारोहण के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के मदुरै में स्थानीय निवासियों के एक समूह ने तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित हजरत सिकंदर दरगाह में संथानाकुडु उत्सव के ध्वजारोहण समारोह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि अदालत के आदेशानुसार कार्तिक महीने के दौरान दरगाह के पास स्थित स्तंभ पर कार्तिक दीप जलाया जाए. तिरुमंगलाम राजस्व मंडल अधिकारी ने तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह में संथानाकुडु उत्सव के ध्वजारोहण समारोह की अनुमति दे दी है, जो 6 जनवरी, 2026 तक चलेगा.

आज योगी सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी
आज योगी सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट पेश होने से ठीक पहले कैबिनेट की मीटिंग होगी जिसमें अनुपूरक बजट के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी.

हर कोई वायु प्रदूषण से परेशान: अभिषेक दत्त
भूपेंद्र यादव के बयान पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, हर कोई वायु प्रदूषण से परेशान है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया. पता नहीं किसके दबाव में आकर उन्होंने यह बयान दिया. साफ है कि इस फैसले से न सिर्फ वायु प्रदूषण बढ़ेगा बल्कि और भी समस्याएं पैदा होंगी. शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने वायु प्रदूषण या अरावली पर्वतमाला पर कोई बयान क्यों नहीं दिया? उन्हें सिर्फ अपने कुछ कारोबारी दोस्तों के फायदे की चिंता है.

संसद खेल महोत्सव एक स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रतिबद्धता
विदेश मंत्रालय की राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने ट्वीट किया, इस वर्ष की माजुली मैराथन कुछ अद्भुत पलों और रिकॉर्डों के साथ समाप्त हुई. इस आयोजन में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग और तीन दूरी श्रेणियों में लगभग 1,000 धावक शामिल हुए. पुरुष वर्ग में हाफ मैराथन (21.1 किमी) में पहला स्थान नाहतेई एन. वांगनाओ (1:11:21 घंटे) ने हासिल किया, उसके बाद ब्रोजेन ताई, तिखेश्वर कुर्मी, अनुज पेगु और रोमेन राजपूत क्रमशः दूसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग में हाफ मैराथन (21.1 किमी) में अनीता दास (1:29:19 घंटे) ने पहला स्थान प्राप्त किया, उसके बाद अबलिन मुंडा, रूपाली मुंडा, गीतामणि पोगग और मोमोता उरंग रहीं. संसद खेल महोत्सव के माध्यम से, हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेलोगे तो खेलोगे” के संदेश की पुष्टि करते हैं, और यह संसद खेल महोत्सव एक स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. भारत भर में जीवंत, समावेशी और महत्वाकांक्षी खेल संस्कृति.

अपनी ही सरकार के शासन से असंतुष्ट हैं बीजेपी विधायक: आदित्य ठाकरे
बीजेपी विधायक पराग शाह द्वारा ऑटो रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, जिस मुद्दे पर उन्होंने दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारा, उसी से मुझे मीडिया रिपोर्टों में दिखाई गई धारणा का पता चलता है. अगर यह व्यक्ति किसी अन्य समुदाय का होता, तो मामला और भी बढ़ जाता. इस मुद्दे को पर्याप्त रूप से उजागर नहीं किया गया. किसी पर भी हमला करना अपराध है, लेकिन अगर वे अपनी ही सरकार के शासन से असंतुष्ट हैं, तो यह दर्शाता है कि सरकार काम नहीं कर रही है और बेकार है.

UP: योगी सरकार आज अनुपूरक बजट पेश करेगी
यूपी विधानसभा की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है. योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. दोपहर 12.20 बजे सदन में पेश अनुपूरक बजट होगा.

विकसित भारत G-RAM G बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत G-RAM G बिल को मंजूरी दी है. यह बिल अब 20 साल पुरानी योजना मनरेगा की जगह लेगा.

यूपी विधानसभा की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है. योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. दोपहर 12.20 बजे सदन में पेश अनुपूरक बजट होगा. कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में भोला जायसवाल को SIT आज सोनभद्र जेल से जौनपुर ले जाएगी. रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इस मामले में कुल 14 लोगों पर FIR हुई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित जनादेश पर्व में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम राज्य में विष्णु देव साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों में राऊज एवेन्यु कोर्ट 22 दिसंबर को सुनवाई करेगा. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस राज्य के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करेगी. यह प्रदर्शन मनरेगा का नाम बदलकर VB-G Ram G करने के फैसले के विरोध में होगा. अमेरिका के मायामी में ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर आज वार्ता का आखिरी दिन है. अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर अर्जी पर राउज एवेन्यु कोर्ट सुनवाई करेगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *