आज की ताजा खबर LIVE: यूपी के बलिया में पुलिस मुठभेड़, एक साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन असम को कई बड़ी सौगात देंगे. वो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी बैठक होगी. इसमें सरकार और संगठन के नेता शामिल होंगे. बैठक में एसआईआर समेत तमाम अभियानों को लेकर चर्चा होगी.
आज की ताजा खबर LIVE: यूपी के बलिया में पुलिस मुठभेड़, एक साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आज, 10 बजे से गिनती शुरू
महाराष्ट्र की 86 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के मतदान की गिनती सुबह 10 बजे शुरू होगी.
उत्तर और मध्य भारत में भयंकर कोहरा, कई एयरपोर्ट्स पर कम हुई विजिबिलिटी
21 दिसंबर 2025 की सुबह 06:30 बजे भारतीय वायुसेना के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में भयंकर कोहरा छाया हुआ है. आगरा, ग्वालियर और सारसावा वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई है, जबकि खजुराहो, भिसियाना (बठिंडा) और अडमपुर में सिर्फ 50 मीटर विजिबिलिटी है, जिसे बहुत घना कोहरा (Very Dense Fog) माना जा रहा है.
बरेली, हलवारा और गया में दृश्यता 100 से 200 मीटर के बीच है, जहां घना कोहरा (Dense Fog) है, वहीं हिंडन वायुसेना अड्डे पर 250 मीटर दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा (Moderate Fog) दर्ज किया गया है. इस कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार के कई हवाई अड्डों पर उड़ानें देरी से चलने या रद्द होने की संभावना है.
दिल्ली में आज भी 400 पार AQI, जहरीली हवा ने शहर को ढका
आज सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 400 पार रहा है. सीपीसीबी के मुताबिक राजधानी के आनंद विहार – 438, चांदनी चौक – 455, आईटीओ – 405, लोधी रोड – 359 और वज़ीरपुर – 449 AQI रहा है, जो बेहद खराब स्तर है.
मुंबई में अभिनेत्री नोरा फतेही एक सड़क दुर्घटना का शिकार
मुंबई में अभिनेत्री नोरा फतेही एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं, जब उनकी कार को एक नशे में धुत चालक ने टक्कर मार दी. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई. उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई. मुंबई पुलिस ने नशे में धुत चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.
पीएम मोदी अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए आज भूमि पूजन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल-असम के दौरे पर हैं. रविवार को पीएम मोदी अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे. इसके बाद और भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे मेरे पिता हाजी मस्तान से न जोड़ा जाए: अमित शाह
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने कहा, यह मेरी कहानी है, मेरे पिता की नहीं. मैं निवेदन करती हूं कि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे उनसे न जोड़ा जाए. हर दिन बच्चों का अपहरण हो रहा है, दंगे हो रहे हैं. मैंने अपील की है कि कानून इतने सख्त होने चाहिए कि अपराध करने से भी डर लगे.
असम को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पीएम असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पीएम असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी बैठक होगी. ये बैठक सरकार और संगठन की होगी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल भी शामिल होंगे. ये बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. इसमें एसआईआर समेत तमाम अभियानों को लेकर चर्चा होगी. बैठक में सभी विधायक, सांसद और मंत्रियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. इस कड़ी में आज कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट है.
