05 June, 2026 (Friday)

आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राहुल गांधी ने जर्मनी में देश की एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज बिहार दौरे पर जाएंगे. पटना में उनका रोड शो है. बांग्लादेश के दो बड़े अखबारों के संपादकों का कहना है कि सरकार के संरक्षण में हिंसा कराई जा रही है. मीडिया दफ्तर में आगजनी करने वालों को बचाया जा रहा है.
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के साथ भीषण सर्दी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य के 18 जिलों, जिनमें बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे इलाके शामिल हैं के लिए मौसम विभाग ने ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कानपुर, गाजियाबाद और बरेली राज्य के सबसे ठंडे जिले बने हुए हैं. नोएडा से लखनऊ तक लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 दिसंबर के बाद हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है.

दिल्ली में ठंड का कहर, मंगलवार को तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट
आज के न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. सफदरजंग 8.8, पालम 8.7, लोधी रोड 8.8, रिज 7.6 और आया नगर 10.1 तापमान दर्ज किया गया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आज करेगी महानगरपालिका चुनाव की रणनीति का ऐलान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव स्वतंत्र रूप से या गठबंधन में लड़ेगी, इसको लेकर आज घोषणा होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दोपहर 4 बजे आयोजित पत्रकार परिषद के जरिए पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी. प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना जताई है.

बिहार का दौरा करेंगे BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 23 दिसंबर को बिहार जाएंगे, जहां वह पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं और चुने हुए प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.

आज भी 400 पार रहा AQI, दिल्ली को धुंध की चादर ने घेरा
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह भी AQI आई 400 पार रहा है और धुंध की चादर ने शहर को घेरे रखा है. सुबह 6 बजे दिल्ली के आनंद विहार – 463, बवाना – 428, चांदनी चौक – 423, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) – 378, आईटीओ – 434, लोधी रोड – 367, नरेला – 413, ओखला फेज-2-449, वज़ीरपुर – 440 AQI रहा.

कोलंबों में आज श्रीलंकाई नेतृत्व से मिलेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर प्रधानमंत्री के विशेष दूत के तौर पर श्रीलंका पहुंचे हैं मंगलवार को वो श्रीलंकाई नेतृत्व से मिलेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ को दिखाता है और यह साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही से निपटने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सागर बंधु के संदर्भ में हो रहा है

राहुल गांधी ने बर्लिन में भाजपा पर सीबीआई, ईडी व चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया. भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज बिहार दौरे पर हैं, पटना में उनका रोड शो व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हैं. ग्लादेश में प्रोथोम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों पर हमले के बाद मीडिया संकट गहराया है. संपादकों ने सरकारी संरक्षण में हिंसा और पत्रकारों की जान को खतरे का आरोप लगाया है.विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ को दिखाता है और यह साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही से निपटने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सागर बंधु के संदर्भ में हो रहा है. कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर सीएम योगी के बयान के बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से आरोपों का दौर जारी है.आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

 

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *