07 June, 2026 (Sunday)

इस धाकड़ बल्लेबाज ने कहा- अभी भी है भारत के लिए वनडे और T20 क्रिकेट खेलने की इच्छा

भारत की टेस्ट टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के लिए केवल लाल गेंद से क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए उनके लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करना बहुत कठिन था, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वह भारत में भी अभ्यास नहीं कर पाए थे। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तमाम कठिनाइयों का सामना किया, क्योंकि वह लाल गेंद से क्रिकेट की तैयारी कर रहे थे, जबकि बाकी भारतीय खिलाड़ी यूएई में आइपीएल 2020 में व्यस्त थे।

पुजारा ने यह भी कहा कि वह अभी भी भारत के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट खेलने की उम्मीद करते हैं। स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए पुजारा ने कहा, “मुझे अब भी टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद से खेलने की आकांक्षा है, इसमें कोई संदेह नहीं है। हां, उसी समय यह मुश्किल हो जाता है जब दूसरे लोग कुछ मैच अभ्यास कर रहे होते है। लॉकडाउन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मेरे पास कोई अभ्यास मैच नहीं था। इसलिए उस बड़ी सीरीज की तैयारी के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो गया। अन्यथा अगर कोरोना नहीं होता तो कुछ प्रथम श्रेणी मैच मैंने खेले होते।”

उन्होंने आगे कहा, “COVID लॉकडाउन के कारण बहुत ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच नहीं थे, जो मैं खेल सकता था। मैंने केवल एक मैच (वार्म-अप मैच) खेला, इससे पहले कि टेस्ट सीरीज शुरू हो, एक बल्लेबाज के रूप में लय, एकाग्रता हासिल करना मुश्किल था। मेरे लिए यह मुश्किल था, लेकिन जैसा कि मैंने कुछ और मैच खेले तो मुझे सही तरीके से (ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करने के लिए) टेस्ट मैचों में खेलने के लिए लय मिली।” ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर 500 के करीब रन बनाने वाले पुजारा ने इस बार अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बड़े स्कोर नहीं बनाए। हालांकि, उन्होंने सबसे ज्यादा गेंदें सीरीज में खेलीं। पुजारा ने 5 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं, लेकिन वे 60 रन भी कुल मिलाकर नहीं बना सके हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *