15 May, 2026 (Friday)

लो खत्म हुआ इंतजार, खुलने वाला है कॉमेडी का पिटारा, वेलकम टू द जंगल का टीजर हुआ रिलीज, 30 से ज्यादा एक्टर्स मचा रहे धमाल

डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर सामने आया है। इसमें कॉमेडी का जोरदार तड़का देखने को मिल रहा है।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का आज टीजर रिलीज हो गया है। फैन्स इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। फिल्म में 30 से ज्यादा सितारों को दमदार किरदारों में कास्ट किया गया है और जल्द ही कॉमेडी का पिटारा खुलने वाला है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
30 से ज्यादा बड़े स्टार्स को किया कास्ट
बता दें कि फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म होने वाली है। फिल्म में 30 से ज्यादा बड़े सितारों को अहम किरदारों में कास्ट किया गया है। आज रिलीज हुए टीजर में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है। टीजर में अक्षय कुमार का वही पुराना कॉमिक अंदाज देखने को मिला और उनकी टाइमिंग ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। साथ ही अरशद वारसी से लेकर सुनील शेट्टी और दिशा पाटनी तक कई दिग्गज सितारे इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं।

इन सितारों का दिखेगा जलवा
बॉलीवुड में अब तक हमने कई मल्टीस्टारर फिल्में देखी हैं और उन्हें खूब एंजॉय किया है। अब वेलकम टू द जंगल भी इसी तरह की एक फिल्म जिसमें 30 से ज्यादा धाकड़ एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल ने लीड रोल प्ले किए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कहानी के लिए सपोर्टिंग कास्ट को भी कास्ट किया गया है। जिसमें रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक दमदार किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और आज रिलीज हुए टीजर ने एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed