27 October, 2026 (Tuesday)

मुर्शिदाबाद में BJP कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, टुकड़ों में मिला था शव

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सीआईडी की टीम आरोपी को सीन रिक्रिएशन के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया।
पश्चिम बंगाल सामशेरगंज में बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इस घटना में शामिल आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। ऐसे में राज्य में एक बार फिर से एनकाउंटर के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस बार मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज इलाके में एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के मुताबिक सामशेरगंज थाने के पुराना डाकबंगला इलाके में जिस कमरे में सुजित मंडल की हत्या की गई थी, वहां CID मुख्य आरोपी सामायून शेख को घटना के सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी। इसी दौरान सामायून शेख ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच CID कर रही है।
सीन रिएक्रिएशन के दौरान एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सामशेरगंज के बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल नाम के एक युवक के लापता होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव के टुकड़े-टुकड़े कर बहा दिया गया था। इस हत्याकांड में आरोपी समायून शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सामशेरगंज थाने के अंतर्गत डाकबंगला में हत्या के सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपी को ले जाया गया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे जंगीपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सामशेरगंज थाने की भारी पुलिस मौके पर मौजूद है।

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर शरीर को टुकड़ों में काटा
उल्लेखनीय है कि पिछले 28 अगस्त को रहस्यमय तरीके से सामशेरगंज के सुजित मंडल लापता हो गए थे। बाद में उनके शरीर के अंग बरामद होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा के बाद पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया। कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया और सामशेरगंज थाने के IC को क्लोज किया गया। साथ ही पूरे मामले की जांच CID को सौंप दी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही CID हरकत में आई। अब आरोपी का एनकाउंटर होने के बाद इलाके मं भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *