27 October, 2026 (Tuesday)

टाइगर श्रॉफ पर हमले के केस में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका, जांच में जुटी पुलिस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाया गया है। इस बारे में मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि बाइक टैक्सी के नियम और सख्त किए जाएंगे।
मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की घटना के कुछ हफ्ते बाद अब इस मामले में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA), 1999 की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। राहत की बात यह है कि एक्टर इस हमले में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इससे पुलिस ने अपडेट दी थी कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार एक्टर खेल कर लौट रहे थे तभी यह गोलीबारी हुई। इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया और बताया जा रहा है कि घायलों में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है, जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में MCOCA लागू
मुंबई पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार DCB CID CR No. 143/26 मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA), 1999 लागू किया गया है। यह मामला 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3 व 25 के तहत दर्ज किया गया था। 27 अक्टूबर 2026 को सक्षम प्राधिकारी से MCOCA की धारा 23(1)(a) के तहत अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ MCOCA की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर मंत्री प्रताप सरनाईक का बयान
इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इस घटना को देखते हुए बाइक टैक्सी से जुड़े नियमों को और सख्त किया जाएगा। आरोपी पहले रैपिडो (Rapido) ड्राइवर के तौर पर काम कर चुका था। हालांकि, गोलीबारी के समय आरोपी रैपिडो ड्राइवर के तौर पर काम नहीं कर रहा था। मंत्री ने बताया कि रैपिडो के अनुसार वह पहले कंपनी के साथ ड्राइवर के तौर पर काम कर चुका था, लेकिन घटना के समय वह कंपनी का कर्मचारी नहीं था। कंपनी ने इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा है। उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘आज ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ हमारी बैठक हुई। इस बैठक में बाइक टैक्सी को लेकर नियमों को और सख्त करने पर चर्चा हुई। साथ ही हर साल ट्रांसपोर्ट लाइसेंस का वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए, इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई।’

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की, जिसमें उनका ड्राइवर और दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुष्पा पार्क के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी से पहले क्या-क्या हुआ था। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और इस घटना में उन्हें गोली नहीं लगी है। अधिकारी ने फिर दोहराया, ‘टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और गोलीबारी की इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *