06 June, 2026 (Saturday)

90s का मशहूर चाइल्ड एक्टर अब बन गया है माचो मैन, ‘कलयुग’ से मिला था ब्रेक, आज है नवाबों के घर का दामाद

आमिर खान की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में छोटे रजनीकांत का किरदार निभाने वाला ये बच्चा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहा है। उन्होंने महेश भट्ट की 1993 ‘सर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
आमिर खान और करिश्मा कपूर की ‘राजा हिंदुस्तानी’ में छोटा रजनीकांत बन दर्शकों का दिल जीतने वाले कुणाल खेमू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी और कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू 43 साल के हो गए हैं। 25 मई, 1983 को कश्मीर में जन्मे कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के धारावाहिक ‘गुल गुलशन गुलफाम’ से की थी। इसके बाद फिल्म ‘सर’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। कुणाल खेमू ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके दादा मोती लाल खेमू कश्मीरी प्लेराइटर थे और साहित्य में योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री से भी नवाजा गया था। अब एक्टर कुणाल फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।
चाइल्ड आर्टिस्ट बन हुआ मशहूर
कुणाल खेमू ने ‘सर’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘जख्म’, ‘जुड़वां’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कलयुग’, ‘ढोल’, ‘गोलमाल 3’ और ‘गो गोवा गॉन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल प्ले किए, जिसमें कॉमेडी से लेकर इमोशनल रोल्स तक शामिल है। 2025 में वह वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आए थे, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। 2005 में उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म ‘कलयुग’ से लीड हीरो के तौर पर अपना डेब्यू किया, जिसमें इमरान हाशमी, अमृता सिंह, दीपल शॉ और स्माइली सूरी जैसे सितारे थे।
लीड हीरो बन हुआ फ्लॉप
कुणाल खेमू लीड हीरो बन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘ढूंढते रह जाओगे’ और ‘सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों में वे लीड एक्टर के रूप में नजर तो आए मगर दर्शकों से उन्हें वो प्यार नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। बाद में कुणाल ने साइड रोल्स करने शुरू किए। उन्हें सबसे ज्यादा अपने कॉमेडी रोल के लिए पसंद किया गया।

नवाब खानदान से है खास रिश्ता
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुणाल खेमू ने 7 साल एक्ट्रेस सोहा अली खान को डेट किया और फिर उन्होंने 25 जनवरी, 2015 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। इस कपल की एक बेटी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। अब वे पटौदी खानदान के दामाद हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *