06 June, 2026 (Saturday)

सांख्यिकीविद पीसी महालनोविससी जन्मदिन को सांख्यिकी दिवस के रूप मे मनाया गया

कुशीनगर। महान सांख्यिकीविद पीसी महालनोविससी के जन्म दिवस मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में सांख्यिकी दिवस के रूप मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ0  मोहम्मद नासेह ने कहा कि द्वितीय पंचवर्षीय योजना का मसौदा तैयार पीसी महालनोविस द्वारा तैयार किया गया। उन्होंने उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि बेरोजगारी समाप्त करने के लिए पीसी महालनोविस ने सरकार के मुख्य योजना को तैयार करने के लिए खाका खींचा और इस दिन के मनाने का उद्देश्य उन्होंने सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में इनकी महत्ती भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एसडीजी फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन एंड एग्रीकल्चर जोड़ दिया गया सतत विकास लक्ष्य का भी मूल उद्देश्य भुखमरी मिटाना खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुधार करना तथा कृषि क्षेत्र का सतत उन्नत करना है जो संगीत के बिना अधूरी है भारत का अंतिम व्यक्ति को उक्त सुविधाओं से आच्छादित करने पर ही सतत विकास किया जा सकता है अब बेरोजगारी खत्म करके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देकर यदि इसी उद्देश्य से आम जनमानस के बीच जागरूकता पैदा करने के दृष्टिकोण से सांख्यिकी दिवस के कार्यक्रम को संपादित किया गया।
सभा को सत्येंद्र यादव, राम कृपाल दीक्षित, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रेमचंद वर्मा,  महेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया एवं पीसी महालनोविस के योगदान के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर समस्त अपर संख्या अधिकारी व सहायक संख्या अधिकारी सहित कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *